logo

झारखंड में आज से बढ़ेगी ठंड, हर रोज गिरेगा तापमान 

झारखंड में आज से बढ़ेगी ठंड, हर रोज गिरेगा तापमान 

द फॉलोअप टीम, रांचीः
ठंड अब धीरे-धीरे अपना प्रभाव दिखाने लगा है। कुछ दिनों से तापमान में भी गिरावट देखी गई है। सुबह कोहरा छा रहा है और रात में ठंड बढ़ रही है। रविवार सुबह धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा और संताल में क़ाफी कोहरा देखा गया। वहीं शनिवार को सुबह देर तक कोहरा छाया रहा और शाम ढलने के बाद ठंड ने भी तेवर दिखाए। अगले कई दिनों तक सुबह कोहरा और शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट को लेकर मौसम विभाग ने संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

रोज तापमान गिरने के आसार
17 दिसंबर तक हर रोज एक डिग्री तामपान गिरेगा। उसके बाद अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। शनिवार को रात का तापमान 14 डिग्री पर रहा। रविवार को 13 डिग्री और वहीं सोमवार को 12 डिग्री तक आ गया। इसके बाद अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री पर रह सकता है।

हिमालय से आने वाली हवाएं बढ़ा रही ठंड
मौसम में ठंड बढ़ने की वजह हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं हैं। तमिलनाडु में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से उस ओर से आने वाले बादल और हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवा के मिलने से कोहरे और धुंध की स्थिति बन रही है। मानसून के अध्ययनकर्ता डॉ. एसपी यादव का कहना है कि तमिलनाडु में साइक्लोनिक सरकुलेशन बने रहने तक धनबाद का मौसम बदलता रहेगा।